बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 50 हजार की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए है। इस गिरोह के अन्य बदमाशों की पुलिस को तलाश है।
एसपी डॉ. अरविंद चतर्वेदी ने बताया कि मोहम्मदपुर खाला प्रभारी मनोज शर्मा व अन्य पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार रात राहुल निवासी विशेषण थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर व कमरूद्दीन निवासी कुड़ेलवा थाना मोहम्मदपुर खाला को चोरी की कार, दो तमंचा, कारतूस, 50 हजार की नकदी व जेवरात के साथ पकड़ा। एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश एक गिरोह के सदस्य है। गिरोह के सदस्य ट्रक पर हेल्पर व ड्राइवर का कार्य करते हैं। इस दौरान मकानों को चिन्ह्ति कर चोरी करते हैं। बरामद नकदी, जेवरात व कार अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थी। गिरोह के अन्य बदमाशों के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।