बाराबंकी। जिले के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो सौ ग्राम मार्फीन बरामद की है। जैदपुर क्षेत्र में पुलिस ने गुलाम वारिस निवासी चौक बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को शनिवार रात टिकरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 30 ग्राम मार्फीन बरामद हुई;। शहर कोतवाली पुलिस ने प्रमोद कुमार तिवारी निवासी तिवारी का पुरवा थाना रामसनेहीघाट को 70 ग्राम मार्फीन के साथ, शैलेंद्र शुक्ला उर्फ रिन्कू निवासी लखपेड़ाबाग व राधेश्याम उर्फ श्यामू गौतम निवासी पनिहार थाना जैदपुर को सौ ग्राम मार्फीन के साथ पकड़ा है।