बाराबंकी। इलेक्ट्रॉनिक तराजू में चिप लगाकर घटतौली करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को लोनीकटरा पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ की टीम ने दो दिन पूर्व घटतौली के लिए इलेक्ट्रॉनिक तराजू में चिप लगाने वाले गिरोह के सरगना दिनेश उपाध्याय निवासी जोशी टोला नाका हिंडोला लखनऊ को लोनीकटरा क्षेत्र में गिरफ्तार करने के बाद चार लोगों को लखनऊ में पकड़ा था। इस गिरोह से जुड़े अशवाक अली निवासी आजादनगर आलमबाग लखनऊ को लोनीकटरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लखनऊ में रामनगर के माधव कांप्लेक्स स्थित दुकान से पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया। उसकी दुकान को सील कर दिया है।