फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्फीन समेत दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र में पुलिस ने दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास 300 ग्राम मार्फीन बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अण्डरवियर की रबड़ में मार्फीन को छिपाकर सीमा को पार करते थे। अभियुक्तों के दो साथी फरार हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि जैदपुर पुलिस ने तस्कर माधव आचार्य पुत्र खेमराज आचार्य व मेराज अहमद खां निवासी विजयनगर गांव पालिका थाना गनेशपुर मैनारी जिला कपिलवस्तु, नेपाल को पकड़ा है। दोनों के बाद तीन सौ ग्राम मार्फीन बरामद की गई। दो आरोपी मुसेब व अनवार निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर फरार हैं। एसपी ने बताया कि टिकरा गांव पूर्व से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए चर्चित रहा है। नेपाली नागरिकों के तस्करी में शामिल होने की सूचना पर जैदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार को दो आरोपियों को पकड़। आरोपियों के पास से नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय से जारी नागरिकता प्रमाण पत्र, माधव आचार्य को कार्पोरेशन बैंक द्वारा जारी डेबिट कार्ड व दो हजार की नकदी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें