बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के भतीजे व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के गांव लालापुर निवासी गयासुद्दीन (50) पर बुधवार सुबह उसके भतीजे मटरू व उसकी पत्नी जैनम ने लाठियों से हमला कर दिया था। इस हमले में गयासुद्दीन की मौत हो गई। इस हमले में गयासुद्दीन की पत्नी शरीफुल निशा घायल हो गई। एसपी डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि पैसों के लेनदेन व जमीन विवाद में यह वारदात हुई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।