बाराबंकी। कोठी पुलिस ने एक व्यक्ति को 30 ग्राम मार्फीन और एक अन्य व्यक्ति को तीन किलोग्राम पोस्ता छिलका के साथ गिरफ्तार किया है। कोठी पुलिस ने मंगलवार सुबह बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर भानमऊ नहर पुलिया के पास बुलेट बाइक सवार भानमऊ निवासी मोहम्मद साबिर को रोका। उसके पास 30 ग्राम मार्फीन बरामद हुई। पुलिस ने साबिर को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा लंबौवा गांव के पास ग्राम रायपुर पोखरा कोतवाली हैदरगढ़ निवासी अमित कुमार तीन किलोग्राम पोस्ता छिलका के साथ गिरफ्तार किया।