बाराबंकी। देवा पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। लखनऊ का रहने वाला बदमाश एक वर्ष से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह माती नहर पुल के पास से गिरफ्तार बदमाश का नाम सलमान उर्फ साजिद है। गौसपुर नौबस्ता थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ निवासी सलमान के खिलाफ वर्ष 2019 में कोतवाली नगर मेें गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में फरार चल रहे सलमान की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने इनामी बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।