बाराबंकी। लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र में 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। एसपी ने बताया कि लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है। उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। रविवार को लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर अलग-अलग थानों में 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान करीब 1275 वाहनों की जांच करते हुए 307 का चालान किया गया। उधर जिलाधिकारी ने बताया कि 672 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। जिले में होम क्वारंटीन लोगों की संख्या 22 हजार 995 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमित मामले 128 हैं।