फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर युवती से दोस्ती व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए युवती से दोस्ती और फिर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के उन्नाव का रहने वाला आरोपी तेजाब फेंकने की युवती को धमकी दे रहा था। पीड़िता का पिता पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी अशोक शर्मा के मुताबिक शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने चार फरवरी को शिकायत की थी कि उसकी बेटी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक युवक ब्लैकमेल कर रहा है। जांच में आरोपी की पहचान उन्नाव जिले के ग्राम रुझाईपुरवा थाना बीघापुर निवासी निहाल के रूप में हुई। पता लगा कि आरोपी व युवती की दोस्ती कुछ दिन पूर्व फेसबुक के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी एक युवती के नाम से बना रखी थी। युवती लखनऊ में मिली तो उसने एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती का शोषण कर रहा था। युवती ने मिलने से इन्कार किया तो उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उसका फोटो लगाकर उसे बदनाम करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती पर तेजाब डालने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें