बाराबंकी। सतरिख व फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को अफीम व मार्फीन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। सतरिख पुलिस ने क्षेत्र के मोहद्दीपुर के पास चेकिंग के दौरान क्षेत्र के अकबरपुर डिहुआ निवासी सूरज रावत पकड़ा। उसके कब्जे से 108 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक बरामद अफीम की कीमत 11 लाख रुपये है। वहीं फतेहपुर पुलिस ने शुक्रवार को 15 लाख रुपये कीमत की मार्फीन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इंटर कॉलेज के पास से पकड़े गए आरोपी का नाम नवीगंज निवासी रियाजुद्दीन उर्फ राजू है। पुलिस के मुताबिक उसके पास 50 ग्राम मार्फीन बरामद हुई।