बाराबंकी। टिकैतनगर क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के सराही निवासी उस्मान पर काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बनगंवा के पास से उस्मान को दबोचा गया।