फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़ी गैस एजेंसी में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा क्षेत्र में बंद पड़ी एक गैस एजेंसी में अवैध शराब बनाने का धंधा चल रहा था। इसका खुलासा सोमवार रात पुलिस ने किया। छापामारी के दौरान वहां से डेढ़ सौ शीशी शराब, ढक्कन, रैपर, मशीन आदि सामान बरामद हुआ। मौके से तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन

असंद्रा प्रभारी अमर सिंह के मुताबिक क्षेत्र के नूरपुर के पास दो साल से बंद पड़ी गैस एजेंसी ें सोमवार रात छापा मारा गया तो देशी शराब बनाने का अड्डे पकड़ा गया। एजेंसी का मुख्य गेट बंद था। पीछे के दरवाजे से पुलिस टीम अंदर पहुंची तो वहां तीन लोग अवैध शराब भरकर शीशी सील कर रहे थे। पुलिस ने मौके से मस्ती, विंडीज व बांबे गोल्ड ब्रांड की देशी शराब से भरी सौ से डेढ़ सौ शीशी, 222 खाली शीशी, 282 सीट रैपर (एक सीट में 60 रैपर), तीन गत्ता खाली ढक्कन, एक मशीन, तीन मोबाइल, सिलेंडर आदि बरामद किया है। अवैध शराब की पैकिंग करते जिला महराजगंज निवासी अनूप सिंह, विवेक यादव तथा कुशीनगर जनपद के अमित पाठक को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस की सूचना पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के नूमने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें