फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.65 लाख की लूट की कहानी बताई, पहुंचा हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्लॉट की उधारी चुकाने के लिए एक बीज फर्म के कर्मचारी ने वसूली के 3.65 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद लूट की कहानी गढ़ी थी। दो दिन की छानबीन के बाद पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा करने के साथ फर्म के कर्मचारी को गिरफ्तार करने के साथ छिपाए गए 3.65 लाख रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन

एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने मंगलवार को बताया कि 18 नवंबर को लखनऊ के सोनल गुप्ता ने कुर्सी थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लखनऊ के डालीगंज में मनकापुर सीड्स प्राइवेट लिमिटेड नामक बीज फर्म के मालिक सोनम ने अपने कर्मचारी गोंडा के परसपुर कस्बा निवासी दुर्गेश सिंह से करीब साढ़े तीन लाख रुपये लूटे जाने की सूचना दी थी। दुर्गेश ने पुलिस को बताया था कि 17 नवंबर की शाम मोटरसाइकिल से वसूली कर लौटते समय कुर्सी क्षेत्र में कार सवार लोगों ने मारपीट कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की दो टीमों ने छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि युवक ने कुछ दिन पहले करीबियों से पैसा लेकर एक प्लॉट खरीदा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो दुर्गेश सिंह ने बताया कि वसूली के सारे रुपये लखनऊ के गुडंबा में एक करीबी के मेडिकल स्टोर में छिपाकर रखे हैं। उधारी चुकाने के लिए लूट की कहानी गढ़ी। पुलिस ने वहां से 3.65 हजार रुपये बरामद कर लिए। लूट की कहानी गढ़ने के आरोप में दुर्गेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें