फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्री की हत्या में पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस ने एक युवती की हत्या के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना कि पिता ने गला दबाकर बेटी की हत्या की थी। उसने बेटी की शादी तय की थी लेकिन वह अभी इसके लिए तैयार नहीं थी। इससे नाराज होकर पिता ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन

कोतवाल रामसनेहीघाट आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि पांच अक्तूबर को ग्राम सुखीपुर में शिल्पी पुत्री विजय सिंह की हत्या कर दी गई थी। उसका शव कमरे में ही पड़ा मिला था। इस मामले में मृतका के भाई संचित सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक छानबीन में पता लगा कि विजय सिंह ने ही अपनी बेटी शिल्पी की गला दबाकर हत्या की थी। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने पुत्री की शादी तय की थी। इस शादी के लिए शिल्पी राजी नहीं हो रही थी। इससे नाराज होकर विजय सिंह ने बेटी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश किए गए आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें