फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में पुलिस ने गुरुवार को 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दूसरे राज्य से शराब तस्करी के मामले में वांछित था। इस मामले में एक आरोपी की अभी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक बृहस्पतिवार को सूरज निवासी मोहल्ला कानून गोयान को बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। 26 जुलाई को शहर में हरियाणा से तस्करी कर लाई गई एक ट्रक शराब बरामद की गई थी। तस्करी के इस मामले में सूरज फरार था। एसपी आकाश तोमर ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में छह लोग जेल जा चुके हैं। मनोज जायसवाल नामक एक आरोपी अभी तक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें