फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का मोबाइल फोन लूटने में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक महिला से रास्ते में मोबाइल फोन लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास लूट का मोबाइल व घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में बडे़ल इलाके की रहने वाली एक महिला बुधवार रात टहलने के दौरान मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। बुलेट बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला का मोबाइल फोन छीन लिया और भाग निकले। इसकी शिकायत महिला ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक इस घटना में लखपेड़ाबाग निवासी आयूष सिंह उर्फ किंसू सिंह व हर्षित सिंह को बडे़ल नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के पास लूट का मोबाइल व बुलेट बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें