फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक से दो लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र के एक स्कूल प्रबंधक को फोन पर दो लाख की रंगदारी मांगने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

एसपी अजय साहनी ने सोमवार को बताया कि जैदपुर कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक राकेश कुमार वर्मा को 24 जून को फोन करके दो लाख की रंगदारी मांगी गई थी। शहर की बाल बिहार कालोनी निवासी राकेश को रंगदारी की धमकी के कई मैसेज भी भेजे गए थे। रंगदारी न देने पर जानमाल की धमकी के साथ स्कूल बस फूंकने की भी धमकी दी गई थी। इसकी रिपोर्ट शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर छानबीन की जा रही थी।
आरोपी ने स्कूल प्रबंधक को सोमवार सुबह अयोध्या हाईवे पर चौपुला के पास दो लाख रुपये लेकर आने की बात कही। इस दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अभिनव वर्मा उर्फ रवि निवासी मोहल्ला लखपेड़ाबाग के रूप में हुई। उसके पास एक मोबाइल फोन व दो सिम कार्ड और एक बाइक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें