फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: भीड़ से इंतजाम पड़े नाकाफी, मरीज हुए परेशान

Thu, 25 Jul 2024 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर स्थित जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर परामर्श व दवा पाने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, जिला महिला अस्पताल में भी जांच कराने आई महिलाओं को एसी खराब होने के कारण इलाज के लिए उमस गर्मी में जमीन पर बैठ कर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान वार्ड में भर्ती प्रसूताओं को गर्मी से बचने के लिए हाथ के पंखे का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार रही। घंटों लाइन में लगकर किसी तरह पर्चा बनवाने के बाद चिकित्सक को दिखाने के लिए फिर मरीजों को कतार में लगना पड़ा। जैसे तैसे चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा काउंटर पर पहुंचे तो वहां भी दवा पाने के भीड़ से जूझना पड़ा। कमोबेश ऐसे ही हालात एक्स रे जांच कराने के कक्ष से लेकर खून की जांच कराने वाले कक्ष तक रही।
मरीजों की भीड़ के कारण अस्पताल में मौजूद सुविधाएं नाकाफी साबित होने से मरीजों को काफी परेशानी उठाना पड़ी। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसी कारण दवा काउंटर सहित अन्य जगह मरीजों व तीमारदारों की भीड़ हो जाने से कुछ परेशानी हुई। जानकारी मिलने पर वैकल्पिक इंतजाम कर व्यवस्था को दुरुस्त बनाया गया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जिला महिला अस्पताल में भी अव्यवस्था के कारण महिलाओं व तीमारदारों को खून की जांच के लिए घंटों जमीन पर बैठ कर इंतजार करना पड़ा। वार्ड में लगे एसी खराब पड़े होने के कारण प्रसव के बाद वार्ड में भर्ती प्रसूताओं को भी गर्मी की वजह से काफी परेशानी हुई।
इस दौरान तीमारदार गर्मी से बचने के लिए वार्ड के बाहर बैठने को मजबूर दिखे। जिला महिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि एसी खराब नहीं है वरन मौसम में नमी के कारण प्रसूताओं की तबियत खराब न हो जाए, इसलिए एसी बंद को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें