फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, पंजीकरण के बाद काउंसिलिंग

Sat, 03 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जवाहर लाल मेमोरियल पीजी कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 1140 सीटें हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश ऑनलाइन होंगे। काउंसिलिंग की तिथि पांच मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

शहर में स्टेशन रोड पर जवाहर लाल मेमोरियल पीजी कॉलेज जिले का प्रमुख शिक्षा केंद्र है। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की वेबसाइट inmpgbbk.org पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद काउंसिलिंग कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि प्रवेश रिक्त सीटों के आधार पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक विषय में रिक्त स्थानों की संख्या निर्धारित है, जिन्हें काउंसिलिंग के समय उपलब्धता के आधार पर आवंटित किया जाएगा।
स्नातक में गृह विज्ञान व भूगोल भी
बीए में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, अर्थशात्र, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, मध्य कालीन इतिहास में 600 सीटें हैं। शैक्षणिक विविधता बढ़ाने के उद्देश्य से कॉलेज में बीते वर्ष से दो नए कोर्स गृह विज्ञान और भूगोल चल रहे हैं। प्रत्येक के लिए 60-60 सीटें हैं। इसके अलावा बीएससी में 300 सींटें, बीबीए में 60 और बीसीए में 60 सीटें हैं।
विज्ञापन

मिलेगी कंप्यूटर कक्षाएं और लाइब्रेरी की सुविधा
महाविद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा के लिए अलग संकाय बनाया गया है। जिसमें छात्र छात्राओं को विषय से संबंधित कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। कंप्यूटर कक्ष अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और वाईफाई सुविधा भी है। इसके अलावा यहां लाइब्रेरी में पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकें मौजूद है। छात्र-छात्राओं को विषय से संबंधित पुस्तकों के अलावा भी अध्ययन सामग्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें