लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के तहत बीबीए-एलएलबी और पीएचडी के लिए आवेदन की तिथियां बढ़ा दी गई हैं। प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर अनित्य गौरव के अनुसार, बीबीए-एलएलबी के लिए अभ्यर्थी अब 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पीएचडी रेग्युलर और पार्टटाइम के लिए भी 30 जुलाई तक आवेदन करने की सुविधा मिल गई है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी।