फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नेशनल तीरंदाजी में निशाना साधेंगे अनुराग

Sun, 15 Mar 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के युवा तीरंदाज अनुराग यादव ने मथुरा में आयोजित चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिनी सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में अपनी जगह बनाई है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 31 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होगी। अनुराग ने अपनी कौशलपूर्ण निशानेबाजी और धैर्यपूर्ण प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। उनके इस उपलब्धि पर जिला तीरंदाज संघ के अध्यक्ष हरपाल सिंह, जिला खेल अधिकारी राजेश सोनकर, कोच कपिल, अश्विनी वर्मा ने बधाई दी। संघ ने कहा कि अनुराग की सफलता न केवल जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह स्थानीय युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें