फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अनुराग हैदरगढ़, नागेंद्र रामनगर व शम्स बने सिरौलीगौसपुर एसडीएम

Fri, 20 Oct 2023 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को छह एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती कर दी है। हैदरगढ़ एसडीएम रहे सुमित आर महाजन का तबादला सीडीओ के पद पर गैर जनपद हो जाने से यहां पर रामनगर में तैनात अनुराग सिंह को हैदरगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार रामसनेहीघाट में तहसीलदार न्यायिक के पद पर तैनात नागेंद्र पांडेय को रामनगर का एसडीएम बनाया गया है। वहीं सिरौलीगौसपुर में तैनात एसडीएम विश्वमित्र को एसडीएम न्यायिक रामसनेहीघाट और हैदरगढ़ बनाया गया है। इनके स्थान पर एसडीएम न्यायिक नवाबगंज शम्स तबरेज खान को भेजा गया है। वहीं एसडीएम केडी शर्मा को एसडीएम न्यायिक हैदरगढ़ से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम, द्वितीय और एसडीएम न्यायिक नवाबगंज बनाया गया है। इसके अलावा उपजिलाधिकारी न्यायिक रामनगर मधुमिता सिंह को इसी पद पर फतेहपुर भेजा गया है। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने एसडीएम के तबादलों की पुष्टि की है।




हटाए गए हैदरगढ़ सीएचसी अधीक्षक
बाराबंकी। कार्यों के प्रति लापरवाही बरतना और उच्चाधिकारियों को घटना की सही जानकारी न देना सीएचसी अधीक्षक हैदरगढ़ डाॅ. ओपी कुरील को भारी पड़ गया। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने इनको हटाते हुए सीएचसी सुबेहा भेजा है, वहीं इनके स्थान पर जहांगीराबाद में तैनात डॉ. सौरभ शुक्ला को हैदरगढ़ सीएचसी का नया अधीक्षक बनाया है। बताते चलें कि अभी दो दिन पूर्व एक युवक की मौत हो गई थी और परिजन निजी वाहन से शव लेकर घर गए थे। चर्चा है कि इसी के चलते यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें