फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गिरे पेड़ काटकर ले गया दूसरा व्यक्ति

Sat, 03 Oct 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश और तेज हवाओं से आबादी में गिरे पेड़ों को हटाने के लिए तहसील प्रशासन ने इन्हें प्रभारी प्रशासक की सुपुर्दगी में देने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि शुक्रवार को कोई दूसरा व्यक्ति पेड़ काटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से उठा ले गया। ग्रामीणों ने तहसीलदार से लेकर एसडीएम तक शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मामला सिद्धौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मदारपुर रोशनजमा खां का है। प्रभारी प्रशासक निर्मल वर्मा, मुकेश कुमार, सुरेंद्र और छोटे ने एसडीएम हैदरगढ़ को पत्र देकर बताया था कि बारिश व तेज हवाओं से कई पेड़ गिर गए हैं। तहसील प्रशासन ने हल्का लेखपाल को जांच के निर्देश दिए।
जांच के बाद पेड़ कटवाकर प्रभारी प्रशासक की सुपुर्दगी में लेने का आदेश दिया गया था। एसडीएम अश्वनी कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें