बाराबंकी। जिले में रविवार को 463 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 232 की एंटीजन व 231 की आरटीपीसीआर जांच की गई। शाम को रिपोर्ट आई तो एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। उसे होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 22 हो गई है, इनकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है। कोरोना को लेकर लगातार टीकाकरण किया जा रहा है।