फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डेंगू का एक और मरीज मिला, लखनऊ में भर्ती

Sat, 10 Oct 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम में बदलाव के साथ डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला तेज हो रहा है। शुक्रवार को रामसनेहीघाट निवासी 36 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, युवक को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सकों से इलाज कराने के बाद भी उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। इस पर बृहस्पतिवार को उसे लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उसका इलाज शुरू किया गया।

सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक रामसनेहीघाट को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

-
बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा
जिले में बुखार के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 1427 मरीज पहुंचे। इनमें सर्दी-जुकाम और बुखार के 389, पेटदर्द के 270, बदन दर्द के 213, हड्डी रोग के 327 और त्वचा रोग के 415 मरीज शामिल रहे। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में बुखार के मरीज सबसे अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें