फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में बीमार मिले मवेशी, फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। क्षेत्र के अस्थाई गोशाला सरसा का बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत राज अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को भारी कमियां मिली। इस दौरान कई मवेशी बीमार मिलने पर उनके इलाज में लापरवाही करने पर संबंधितों को फटकार लगाई और एक हफ्ते में कमियों को दूर करने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन

सिद्धौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरसा में स्थित गोशाला का बुधवार को दोपहर डीपीआरओ रणविजय सिंह व सीवीओ सुभाष चंद्र जायसवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान टीन शेड व चारा रखने का गोदाम न होने और मवेशियों की देखभाल सही न पाये जाने पर ब्लॉक के कर्मचारियों पर नाराजगी जताई और बीडीओ को निर्देश किया कि टीन शेड रखवाएं।
हरे चारे के साथ पौष्टिक आहार की उपलब्धता कराएं जिससे मवेशियों की सेहत में सुधार आए और वह बीमारी से मुक्त हो सकें। इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी आलोक वर्मा ने बताया कि यहां 171 मवेशियों को संरक्षित करने की जगह है जबकि यहां 245 मवेशी रखे गए हैं।
विज्ञापन

इस पर डीपीआरओ श्री सिंह ने कहा कि हाजीपुर गोशाला में नर मवेशियों को शिफ्ट किया जाएगा। जांच अधिकारियों ने एक हफ्ते में गोशाला में मिली कमियां को दूर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ सरिता गुप्ता, एडीओ पंचायत रामप्रकाश, रवि गुप्ता, प्रधान अंकिता सिंह, सचिव सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें