फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अनिल कुमार अध्यक्ष, सुरेश मिश्रा बने महामंत्री

Wed, 26 Mar 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
रामनगर तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विजयी होने के बाद खुशी का इजहार करते अध्यक्ष पद 
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मतदान के बाद मंगलवार को परिणाम घोषित किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार दीक्षित, महामंत्री पद पर सुरेश मिश्रा और उपाध्यक्ष तृतीय पद पर मुकेश शुक्ला ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर हार-जीत का अंतर महज आठ वोटों का रहा।
विज्ञापन

तहसील परिसर में मंगलवार सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई, इसके बाद परिणाम घोषित किया गया। मतदान में कुल 130 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर हुई। इस पद के लिए अनिल कुमार दीक्षित को कुल 55, मान सिंह को 47 व जगदंबा सिंह को 22 वोट मिले। जबकि वेद प्रकाश श्रीवास्तव को महज 9 वोट से संतोष करना पड़ा।
वहीं, महामंत्री पद पर सुरेश मिश्रा ने 53 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी कमलापति तिवारी को 18 वोटों के अंतर से हरा दिया। इस पद पर अशोक उपाध्याय को 35 व लव पाठक महज पांच वोट मिले। उपाध्यक्ष तृतीय के पद पर मुकेश शुक्ला ने अपने प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी नारायण यादव को 53 वोटों से पराजित किया। मुकेश शुक्ला को कुल 91 व लक्ष्मी नारायण यादव को 38 वोट मिले।
विज्ञापन

परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई भी दी। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राकेश कांत मिश्रा, गौरीशंकर तिवारी, अध्यक्ष एसपी अवस्थी,रामकुमार सोनी, मानिक चंद्र यादव, सुनील सिंह,एसपी मिश्रा, बद्री विशाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें