फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2015 11:20 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शुकुलपुर के ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूटा। दरअसल, बीस दिन पहले गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ग्रामीणों ने कई बार पावर कॉर्पोरेशन से इसे बदलवाने की मांग की। पर इसे बदला नहीं जा सका है। शुक्रवार को गुस्साए ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और शुकुल बाजार मार्ग अवरुद्ध कर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके पर एसडीओ ने वार्ता कर दो घंटे में ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर प्रदर्शनकारी माने और बाधित मार्ग पर यातायात की बहाली हो सकी।
विज्ञापन

सुबेहा क्षेत्र के शुुकुलपुर गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर बीस दिन पहले फुंक गया था। खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए कई बार पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों से मांग की गई, लेकिन फुंका ट्रांसफार्मर मौके से हटाया तक नहीं गया है। इसी से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को शुकुलबाजार मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पाकर एसडीएम जीपी गुप्ता, सीओ तौकीर अहमद मौके पर पहुंचे और उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन के उपखंड अधिकारी जेपी गौतम से प्रदर्शनकारियों की वार्ता कराई। वार्ता में एसडीओ जेपी गौतम ने दो घंटे में गांव को ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर प्रदर्शनकारी राजी हुए। बाद में प्रशासन ने शुकुलबाजार मार्ग पर बाधित यातायात की बहाली हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें