फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खाद न मिलने से नाराज किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम

Wed, 20 Aug 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवासडक (बाराबंकी)। रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र की सादुल्लापुर साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने लखनऊ-अयोध्या मार्ग के मोहम्मदपुर कीरत चौराहे पर जाम लगा दिया। आवागमन ठप हो जाने से लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ी।
विज्ञापन

नाराज किसान समिति के सचिव व लेखपाल पर यूरिया की कालाबाजारी करने का आरोप लगा रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के समझाने के बाद किसान बमुश्किल विरोध प्रदर्शन खत्म करने को राजी हुए। प्रदर्शन में शामिल सनौली गांव के राजित राम व श्यामू, भवनियापुर के शंकर,सादुल्लापुर के शिवम आदि ने बताया कि वह लोग सोमवार को भी समिति पर आए थे, लेकिन यूरिया नहीं मिली। सिर्फ टोकन लेकर वापस लौटना पड़ा।
बताया कि पर्याप्त यूरिया होने के बावजूद मंगलवार को भी सचिव रवि यादव ने बताया कि यूरिया खत्म हो गई है। आखिरकार रातों रात समिति पर मौजूद यूरिया कहां बांट दी गई। आरोप लगाया कि लेखपाल व सचिव ने यूरिया की कालाबाजारी कर रहे हैं। इसकी जांच कराई जाए। रामसनेहीघाट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अंकित त्रिपाठी ने किसानों को समझा बुझाकर हाईवे से हटने को राजी किया गया। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र की जगजीवन दास सहकारी समिति कोटवाधाम और बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति रसूलपुर में भी यूरिया के लिए मंगलवार को किसानों की भीड़ रही।
विज्ञापन


जिला में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है। जिले में 53 साधन सहकारी समितियों और निजी दुकानों के माध्यम से 12,495 किसानों में 1241.415 मीट्रिकटन यूरिया का वितरण कराया गया। कहा कि जिन विक्रेताओं की पीओएस मशीन पुरानी है वह बुधवार तक अपनी मशीनें आकर बदलें, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

राजितराम, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें