फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कल्याणी नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलेगा अभियान

Sun, 11 Jan 2026 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर। निंदूरा क्षेत्र के धन्नाग तीर्थ स्थल पर रविवार को लोक भारती संस्था के पदाधिकारियों ने बैठक की। कल्याणी नदी को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

धन्नाग तीर्थ सीतापुर जिले की सीमा पर स्थित है। संस्था में दोनों ही जिलों के लोग शामिल हैं। बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता में लोक भारती के प्रांतीय संयोजक राम लखन शुक्ला ने बताया कि कल्याणी नदी धन्नाग सरोवर से निकलकर बाराबंकी जिले के गांवों से होते हुए अयोध्या जिले के मवई ब्लॉक के मलहरणपुर गांव में गोमती नदी में समाहित होती है। धन्नाग से मलहरणपुर की दूरी 170 किलो मीटर है। जिले में 40 किलोमीटर की परिधि में कल्याणी नदी अतिक्रमण से सिकुड़ चुकी है। कल्याणी नदी बचाओ अभियान के तहत कई सभाएं पहले भी की गईं। मुख्यमंत्री तक ज्ञापन भेजे गए। फतेहपुर ब्लॉक के विशुनपुर के निकट कल्याणी नदी की सफाई कराई गई थी। पौधारोपण कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी आईं। पौधारोपण भी किया था। बैठक में चितरंजन यादव, राम सिंह मौर्य, सुधीर कुमार यादव, नीरज कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें