बीडीओ के हटवाने के लिए किया था धरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
निंदूरा(बाराबंकी)। विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने व कार्यों के एवज में कमीशन लेने के आरोप लगाकर प्रधान संघ के अध्यक्ष उदय राज यादव उर्फ लल्लन के नेतृत्व में मंगलवार को ब्लॉक परिसर में धरना दिया गया था। संगठन की ओर से मांग की जा रही थी कि बीडीओ का स्थानांतरण किया जाए। इसको लेकर मंगलवार देर रात तक ब्लॉक में गहमा गहमी रही।
बुधवार सुबह भी प्रधान संघ के अध्यक्ष दोबारा धरने पर बैठ गया। यहां उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अध्यक्ष ने बताया कि वह प्रधानों के सम्मान में अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। भ्रष्ट अधिकारियों के चलते प्रधानों को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने एडीओ पंचायत निंदूरा अधिकारी अनिल कुमार सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा। बीडीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान संघ अध्यक्ष की ओर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।