फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट से जिंदा गायब, मृतक शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर निकाय चुनावों के लिए प्रकाशित की गई अनंतिम मतदाता सूची में उजागर खामियां थमने का नाम नहीं ले रही। महज रस्म अदायगी को हुए सर्वे कार्य में बरती गई लापरवाही से पुनरीक्षण के लिए जारी मतदाता सूचियों में जिंदा वोटरों के नाम गायब और मृतकों के शामिल कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं घरों से डोली पर बैठकर विदा हो चुकी बेटियों के नाम भी प्रस्तावित निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट में हैं।
विज्ञापन

जिले में एक नगर पालिका व 13 नगर पंचायतों में चुनाव होने हैं। 31 अक्तूबर को अनंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर निरीक्षण बाद 7 नवंबर तक इस पर दावे व आपत्तियां मांगी गई है। सर्वे के दौरान बीएलओ स्तर पर बरती गई लापरवाही के कारण मतदाता सूचियों की गड़बड़ी सभी की परेशानी को बढ़ा रही है। लापरवाही के चलते ही हैदरगढ़ नगर पंचायत के ठठराही वार्ड के करीब 60 मतदाताओं के नाम सब्जीमंडी वार्ड की मतदाता सूची में शामिल हो गए हैं। अनंतिम प्रकाशन में मतदाता सूची में अपना नाम दूसरे वार्ड की सूची में देख कर अब क्षेत्रवासी हैरान व परेशान हैं। इसी तरह नगर पंचायत सिद्घौर में मतदाता सूची में जिंदा लोगों के नाम काट कर माता प्रसाद, शत्रोहन, राजेश, हसमत अली, यूनुस जैसे तमाम मृतकों को वोटर दर्शाते हुए उनके नाम सूची में शामिल दिखाए गए हैं। ऐसे ही कई वार्डों की सूची में भी विवाह के बाद ससुराल जा चुकी बिटियों को मतदाता बना दिया गया है।
जैदपुर नगर पंचायत की वोटर लिस्ट में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम शामिल न होने जबकि बड़ापुरा व वसीनगर वार्ड में कई वोटरों के नाम दो-दो वार्ड क्षेत्रों में शामिल किए जाने की गड़बड़ी भी सामने आई है। एसडीएम सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने बताया कि उजागर खामियों को सूचीबद्ध कर 8 नवंबर से शुरू होने वाले आपत्तियों के निस्तारण के दौरान पूरी तरह दुरुस्त बनाने का कार्य पूरी गंभीरता के साथ कराया जाएगा। दूसरी तरफ नगर पंचायत दरियाबाद में प्रकाशित मतदाता सूचियों के शनिवार को भी नहीं पहुंचने से लोग अपना नाम सूची में देखने को लेकर परेशान रहे। ईओ धीरज कुमार ने बताया कि मतदाता सूची तहसील रामसनेहीघाट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें