फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट, ड्रोन से हो रही निगरानी

Thu, 14 Aug 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस-प्रशासन ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। शहर और कस्बों के संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। आसमान से ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरपीएफ और जीआरपी की टीमें भी ट्रेनों में सघन चेकिंग कर रही है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

बुधवार शाम एसपी अर्पित विजयवर्गीय खुद सुरक्षा इंतजामों की कमान खुद संभालते नजर आए। वह टीम के साथ सबसे पहले बस स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों से ड्यूटी का ब्योरा लिया और निर्देश दिए कि यहां 24 घंटे निगरानी में कोई ढिलाई न बरती जाए। सके बाद वह रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां डॉग स्क्वॉड के साथ प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकटघर और फुट ओवरब्रिज की तलाशी ली गई। इस दौरान मेटल डिटेक्टर से यात्रियों व उनके सामान की जांच भी की गई। जबकि संदिग्ध दिखे लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ भी की गई। रेलवे पुलिस ने देर रात तक कई ट्रेनों की चेकिंग भी की।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर थानावार स्तर पर भी अमन चैन का माहौल कायम बनाए रखने के लिए प्रबुद्ध लोगों की गठित कमेटियों की बैठक भी की गई। इसमें सभी धर्मों से जुड़े लोग शामिल हुए। पुलिस ने अपील की कि राष्ट्रीय पर्व व अन्य त्योहार के मौके पर अमनचैन व आपसी भाईचारा का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दे। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर कोई ध्यान न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें