फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कोरोना को लेकर अलर्ट जारी, जांच टीमें गठित

Fri, 29 Dec 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ में कोरोना के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। कोरोना को लेकर जिले में अलर्ट जारी करते हुए जांच टीमों को गठित कर दिया गया है। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय के निकट बने कोविड जांच केंद्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। जिला अस्पताल और सीएचसी पर आने वाले संदिग्ध मरीजों की जांच कराने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


कोरोना को लेकर खतरा फिर बढ़ने लगा है। जिले से सटे लखनऊ में कोरोना के दो मरीज मिलने के बाद विभाग सतर्क हो गया है। इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों को जहां अलर्ट कर दिया गया है, वहीं सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में आने वाले संदिग्ध मरीजों की जांच कराए जाने के भी आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही गैर प्रांतों से आने वालों पर भी नजर रखने के लिए कहा गया है।

सीएमओ कार्यालय के निकट बने कोविड जांच सेंटर पर तीन कर्मचारियों की तैनाती करते हुए जांच में तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं। वहीं गैर प्रांतों से आने वाले लोगों की जांच के लिए रेलवे और बस स्टेशन पर टीमें लगाकर जांच कराने के लिए जांच टीमों को गठित करने का आदेश दिया गया है। हालांकि जिले में अभी कोराेना का कोई मरीज नहीं मिला है, लेकिन राजधानी में कोरोना मरीज मिलने के बाद विभाग सतर्क जरुर हो गया है।
विज्ञापन



सीएमएस डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में आम दिनों की अपेक्षा इस समय ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार के अलावा सांस रोग के मरीज भी आ रहे हैं। चिकित्सकों काे निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई संदिग्ध मिलता है तो उसकी जांच कराई जाए।




वर्जन
लखनऊ में कोरोना के मरीज मिलने के बाद सभी सीएचसी, पीएचसी अधीक्षकों को अलर्ट कर दिया गया है। संदिग्धों की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा मुख्यालय पर बने कोविड जांच केंद्र को सक्रिय करते हुए बाहर से आने वालाें की जांच के लिए टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें