बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन बिजली के तारों पर लटक रहे पेड़ों की शनिवार से कटाई कराएगा। यह कार्य उपकेंद्र जेपीनगर क्षेत्र में किया जाएगा। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि जेपीनगर क्षेत्र में आठ अगस्त से 11 अगस्त तक सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपकेंद्र ओबरी क्षेत्र मेें 8 व 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पल्हरी क्षेत्र में 8 व 9 अगस्त को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।