हैदगरढ़ (बाराबंकी)। सुल्तानपुर से वापस लखनऊ लौट रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हैदरगढ़ क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने कई जगह स्वागत किया।
हैदरगढ़ कस्बे में एक रेस्टोरेंट पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देख कर अखिलेश रुके और चाय पी। कुल्हड़ में चाय की चुस्की लेकर अमेठी कार्यकर्ता को पुकारा और कहा देखो यह होती है बिना पानी वाले दूध की चाय। कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कहा कि कब तक हराओगे हैदरगढ़, अब जीत दिला देना। ये कहकर मुस्कुराए, जिस पर कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन आश्वासन दिया। वापस जाते समय रेस्टोरेंट मालिक जतिन को बुलाकर धन्यवाद कहा और आगे भी इसी तरह शुद्ध दूध की चाय के लिए दोबारा रुकने का वादा किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक राममगन रावत, पप्पू सिद्दीकी मौजूद रहे। इससे पहले कस्बे के मुख्य चौराहे पर सपा चेयरमैन प्रत्याशी रहे अयूब कुरैशी, राजू सिंह, वसीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूलमाला से स्वागत किया। इसके बाद त्रिवेदीगंज के मंगलपुर चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहां मौजूद छोटी लड़की से नाम पूछा तो उसने आर्या सोनी बताया। यहां रमेश चौधरी, अजय सोनी, हामिद पुत्तू, आशीष मिश्रा, संदीप, जागेश्वर यादव, राकेश बाजपेई मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से लखनऊ पार्टी कार्यालय आकर मुलाकात करने व लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।