फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने पुरानी टीम पर जताया भरोसा

Fri, 20 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले में पुरानी टीम पर ही भरोसा जताते हुए वर्तमान विधायकों को टिकट दिया है। वहीं बेनी वर्मा के बेटे राकेश वर्मा ने बागी तेवर अपना लिए हैं। राकेश ने कहा है कि वे कैसरगंज से चुनाव नहीं लड़ेंगे। जिले की‌सभी 6 सीटों पर पार्टी का कब्जा है। जिनमें से तीन को लाल बत्ती भी दी गई थी। पुरानी टीम अपने गढ़ को बचाने में कितना कामयाब होगी यह तो समय बताएगा।  
विज्ञापन


2012 के चुनाव में जिले की कुर्सी, रामनगर, दरियाबाद, हैदरगढ़, जैदपुर व बाराबंकी सदर सीट पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा जमाया था। इसी सफलता को लेकर प्रदेश सरकार ने तीन लोगों को मंत्री बनाया था। सपा में मची उठापटक में रामनगर से अरविंद कुमार सिंह गोप की जगह राकेश वर्मा और जैदपुुर में रामगोपाल की जगह रामनरायण रावत को शिवपाल की जारी सूची में टिकट      दिया गया था। तभी से कयास लगने लगे थे कि गोप और बेनी में किसका पलड़ा भारी होगा। 

आज जारी सूची में अरविंद कुमार सिंह गोप को रामनगर व रामगोपाल रावत को जैदपुर से टिकट देने के साथ पुराने सूरमा ही चुनाव मैदान में उतारे गए। हालांकि बेनी वर्मा को मैनेज करने के लिए जारी सूची में राकेश वर्मा को बहराइच जिले की कैसरगंज विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है, पर उनके समर्थक इस फैसले से आक्रोशित हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि राकेश कैसरगंज से चुनाव नहीं लड़ना चाहते। ऐसे हालात में एक बार फिर बेनी प्रसाद वर्मा के सामने 2007 की परिस्थितियां सामने आ गई हैं। उस समय भी बेनी बाबू 
विज्ञापन

टिकट वितरण में न सुने जाने पर सपा से अलग हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें