बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अजय गौतम को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें बाराबंकी जिले के साथ-साथ अब अयोध्या मंडल के सभी जिलों का मुख्य मंडल प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनके समर्पण, निष्ठा और लगातार किए जा रहे कार्यों को देखते हुए की गई है। अजय इससे पहले संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वह जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां देख रहे थे।