फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बेटे की पिटाई से बीमार मां की मौत, पिता ने बताई हकीकत तो सभी रह गए सन्न; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2026 07:38 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में बेटे की पिटाई से बीमार मां की मौत हो गई। पिता ने हकीकत तो सभी लोग सन्न रह गए। पिता की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पहले तो इसे संदिग्ध मौत बताया गया मगर कुछ देर बाद मृतका के पति ने अपने बेटे पर हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि बेटे की पिटाई से पत्नी की मौत हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


घटना सतरिख थाना क्षेत्र के बरकटही गांव की है। गांव निवासी कलावती (70) की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार, कलावती लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। बृहस्पतिवार रात वह अपने घर में सोई थीं, लेकिन शुक्रवार सुबह जब परिजन जागे तो उन्हें मृत पाया गया। मौत की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ लगने पर पुलिस पहुंच गई।

मृतका के पति बनवारी लाल ने अपने ही बेटे दिनेश निषाद पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि 21 अप्रैल को घरेलू विवाद के दौरान बेटे दिनेश ने अपनी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इसी मारपीट के चलते उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनसे तहरीर लेने के बाद आरोपी बेटे दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। वृद्धा के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


एसएचओ डीके सिंह ने बताया कि आरोपी दिनेश अपने माता-पिता के साथ गांव के बाहर छप्परनुमा मकान में रहता था, जबकि परिवार के अन्य चार बेटे गांव के अंदर अलग-अलग घरों में रहते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें