फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ फूटा गुस्सा

Fri, 07 Sep 2018 12:03 AM IST
Amarujala
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) को लागू करने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर सड़क पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और बहराइच की सांसद का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं को एएसपी व एडीएम ने देवा तिराहे पर रोक लिया। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलाकर वार्ता कराने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन


तीन दिन में सीएम से वार्ता न कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी। भले ही भारतबंदी करने का ऐलान किया गया हो, पर जिले में इसका कोई असर नहीं दिखा। संगठनों के अध्यक्षों ने बंदी करने की बात से इंकार करते हुए सिर्फ विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक सभी दुकानें खुली रही।    

       
  एससी/एसटी एक्ट के विरोध में राष्ट्रीय हिन्दू एक्शन कमेटी व राष्ट्रीय ब्राह्रमण युवजन सभा के बैनर तले भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में दोहरी चाल चल रही है। एक समुदाय को लाभ पहुंचाने के लिए सभी समुदाय के साथ धोखा किया है, जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


रजिस्ट्री कार्यालय के पास पहुंच बहराइच सांसद सावित्री बाई फूले का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ता देवा तिराहे पहुंच सड़क पर बैठक कर मार्ग अवरुद्व कर दिया। इस बीच जाम जैसे हालात रहे। भीड़ को आक्रोशित देख एडीएम संदीप कुमार गुप्ता और एएसपी दिगंबर कुशवाहा मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन सभी नारेबाजी करते रहे।  इस मौके पर संतोष अवस्थी, मुकुंद सिंह, कौशलेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, सरदार सतनाम सिंह, सुनीत अवस्थी, नीरज अवस्थी आदि मौजूद रहे।            
विज्ञापन

 
         

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें