फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मगुरु को फांसी के विरोध में सऊदी सरकार का पुतला फूंका

Sun, 03 Jan 2016 11:28 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में शिया धर्मगुरु को फांसी देने का मामला तेल पकड़ने लगा है। रविवार को शहर के लोगों ने हाईवे पर प्रदर्शन कर सऊदी सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


लोगोें ने सऊदी सरकार को अमेरिका के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। बताते चलें कि सऊदी अरब में शिया धर्मगुरु शेख बाकर अल निमभन व उनके भाई, भतीजे को फांसी पर लटका दिया गया है। इसी के विरोध में रविवार को शहर में लोगों ने धरना प्रदर्शन कर सऊदी अरब की सरकार का पुतला फूंका है।
विज्ञापन


शहर में देवा तिराहे के पास हुए इस प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल हुए लोगों ने अपना विरोध प्रकट किया। वहीं लोगाें ने शाम को देवा मार्ग स्थित गुलाम अस्करी हॉल से सऊदी अरब, अमेरिका व इजराइल सरकार के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर मौलाना सैय्यद तस्दीक हुसैन, मौलाना रजा, मौलाना सैय्यद अता मेंहदी, मौलाना सैय्यद इबभने अब्बास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें