फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी

Sun, 09 Aug 2015 10:52 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन के 13 दिन बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन आनन-फानन में उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे, जहां पर हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


फैजाबाद जिले के पटरंगा निवासी रामकली (50) की बच्चेदानी का आपरेशन 27 जुलाई को जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ.एसबी सिंह ने किया था। हालत में सुधार पर अस्पताल से छुट्टी भी कर दी गई थी, लेकिन रविवार को रामकली मायके जा रही थी कि रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और ऑपरेशन के बाद लगाए गए टांके खुल गए तथा तेज रक्तश्राव शुरू हो गया।

परिवारीजन निजी एंबुलेंस से लेकर उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे जहां मौजूद चिकित्सक ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। साथ में मौजूद परिवारीजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उपचार में लापरवाही की गई जिसकी वजह से टांके खुल गए और रक्तश्राव शुरू हो गया। इस बाबत सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो पूरे प्रकरण की जांच कराकर जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें