देवा महोत्सव में धन अर्जित करने के लिए नगर पंचायत देवा के अध्यक्ष की मनमानी सामने आई है। मेले मेें सड़क किनारे लगनी वाली दुुकानों का ठेका उठाने के लिए डीएम ने रोक लगा रखी थी। इसके बावजूद यहां के नगर पंचायत चेयरमैन ने मनमानी करते हुए साढ़े तीन लाख में ठेका उठा दिया। मामले की जानकारी होने पर डीएम ने ईओ को कड़ी फटकार लगाते हुए ठेका निरस्त कर दिया है।
देवा महोत्सव में फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों का ठेका उठाने के लिए डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने रोक लगा रखी थी। इसके बावजूद देवा के चेयरमैन साहबे आलम वारसी ने ईओ जियाउल हक से सांठगांठ कर साढ़े तीन लाख रुपये में फुटपाथ का ठेका उठा डाला। कुछ लोगों ने डीएम से शिकायत कर दी। जिसके बाद डीएम ने बुधवार की रात अपने कार्यालय में देवा मेला की एक बैठक की।
इस बैठक में डीएम ने ईओ देवा जियाउल हक को फटकार लगाते हुए कहा कि रोक के बावजूद ठेका होने का क्या कारण है। जिलाधिकारी ने ठेेके को निरस्त करने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि रोक के बावजूद देवा महोत्सव के लिए फुटपाथ का साढ़े तीन लाख में ठेका उठा दिया गया था।