फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अपहरण के बाद महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 27 Dec 2023 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। देवा कोतवाली क्षेत्र में ससुराल से नाराज होकर मायके जाने के लिए निकली 30 वर्षीय महिला का कार सवार चार लोगों ने अपहरण कर लिया। चारों ने महिला को एक मकान में बंधक बनाकर देर रात तक सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला के अनुसार बीते 24 दिसंबर की रात आठ बजे ससुराल में किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। नाराज होकर वह देवा चिनहट रोड पर स्थित गांव के लिए पैदल निकली थी। देवा में सवारी वाहन के इंतजार में सड़क पर खड़ी थी। इस दौरान बिशनपुर की ओर से एक सफेद कार आई। जिसमें चार लोग सवार थे। पीड़िता का अरोप है कि इन लोगों ने उसको जबरदस्ती कार में बैठा लिया और देवा में सुनसान स्थान पर लगे टॉवर के पास बने मकान में ले गए। जहां चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर बांध दिया गया था। चिल्लाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच महिला ने मौका पाकर मोबाइल फोन से अपनी भाभी को इसकी सूचना दे दी। रात करीब एक बजे महिला के भाभी की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मकान का दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर से महिला को सुरक्षित निकाला। इस दौरान कमरे के अंदर मिले एक आरोपी देवा निवासी मुगले आजम उर्फ रियाज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसपर सुलह करने का दबाव भी बनाया। देवा के कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रियाज, भूरे, शब्बू व इस्लामुद्दीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, धमकी देने और मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है। एसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने मंगलवार को घटनास्थल का जायजा लिया और महिला के बयान दर्ज किए। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें