फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: परचा बनवाने से डॉक्टर को दिखाने में बीता दिन, नहीं हो सकी जांच

Tue, 10 Feb 2026 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम में आए बदलाव की वजह से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को भीड़ इतनी ज्यादा रही कि डॉक्टर को दिखाने और परचा बनवाने में मरीजों का पूरा दिन बीत गया। इसके बाद जब वह जांच कराने पहुंचे तो अगले दिन आने की बात कहकर वापस कर दिया गया। उधर, खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन छठवें दिन भी सही नहीं हो सकी। जिससे जांच कराने आए मरीज निराश होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को करीब 1709 मरीज देखे गए। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार के 358, सांस रोग के 129, बदनदर्द के 298, पेटदर्द के 211, हड्डी रोग के 327, त्वचारोग के 388 मरीज देखे गए। इलाज के लिए आए रामभुवन, देवकी प्रसाद, माया देवी, शरीफ ने बताया कि भीड़ इतनी ज्यादा रही कि परचा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने में ही पूरा दिन बीत गया। इन लोगों ने बताया कि जब हम लोग जांच कराने के लिए पहुंचे तो समय समाप्त होने की बात कहकर वापस कर दिया गया। डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में खड़े मोहित प्रसाद, गौतम लाल, महेश ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा है पूरे शरीर में छोटे-छोटे दाने निकल आएं है। चिकित्सक ने देखने के बाद जांच कराने की सलाह दी। दवा लेने के बाद जब हम लोग जांच कराने पहुंचे तो जांच नहीं हो सकी कह अगले दिन आना। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मौसम में आए बदलाव की वजह से सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस के रोगी ज्यादा आ रहे हैं।
बाक्स
बिना जांच के लौट गए मरीज
जिला अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन छठवें दिन भी सहीं नहीं हो सकी थी। यहां पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि इंजीनियर ने मशीन सही करने का काफी प्रयास किया लेकिन कुछ पार्ट कार्य नहीं कर रहे थे इसलिए उन्हें सही कराने के लिए भेजा गया है। जांच कराने के लिए आए मरीज छठवें दिन भी बिना जांच कराए वापस लौट गए। सीएमएस ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन सही कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें