फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जागरूकता की पीकर घुट्टी, शुरू हुई गर्मी की छुट्टी

Sun, 21 May 2023 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड्डूपुर/निंदूरा (बाराबंकी)। गर्मी की छुट्टी शुरु होने से पहले बच्चों ने जागरूकता की घुट्टी पी। क्लास रूम में जागरुक करतीं बाल फिल्में पकड़ा गया व जादुई घड़ा देखकर बच्चों ने जहां अच्छी आदतें जानीं, वहीं कहानी की सरल ढंग से लिखी गई किताब हाथों में आई तो चहक उठे। अमर उजाला बाल फिल्म महोत्सव के तहत लगातार चौथे दिन शनिवार को डॉ. रामकुमार निर्मला गिरि इंटर काॅलेज निंदूरा व अंकित मांटेसरी स्कूल कृष्णानगर बिसई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


20 मई से सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसे लेकर सुबह करीब सात बजे डॉ. रामकुमार निर्मला गिरि इंटर काॅलेज निंदूरा पहुंची अमर उजाला की वैन को देखकर बच्चे उत्साह से भर गए। न केवल इस स्कूल में पढ़ने वाले बल्कि आसपास के गांवों के करीब 400 नौनिहाल भी एकत्र हो गए। क्लास रूम में प्रोजेक्टर के सहारे बाल फिल्म पकड़ा गया व जादुई घड़ा का प्रदर्शन किया गया तो नौनिहालों ने बहुत गंभीरता से फिल्म देखी और गलत आदतों का परिणाम जाना। इस दौरान बच्चों को मुंशी प्रेमचंद्र की ओर से रचित कहानी की किताब बड़े भाई साहब प्रदान की गई। प्रधानाचार्य डॉ. रामकुमार गिरि को जनरल नॉलेज 2023 तथा शिक्षक मार्कण्डेय मिश्रा, लायबा खान, अश्विनी कुमार, प्रियंका यादव, शोमित शुक्ला, सरिता व राजकुमारी को खेल से संबंधित पुस्तकें दी गईं।


यहां से वैन सीधे अंकित मांटेसरी स्कूल कृष्णानगर बिसई पहुंची। यहां 210 बच्चों ने बाल फिल्म तो देखी ही साथ ही कहानी की किताबें प्राप्त कीं। अमर उजाला टीम ने बच्चों से बाल फिल्मों से मिली शिक्षा के साथ देश व समाज से जुड़े प्रश्नों को रोचक तरीके से पूछा तो बच्चों के अंदर की प्रतिभा उत्तरों के रूप में सामने आई। इन दोनों स्कूल से तीन-तीन बच्चों को अच्छा व सटीक जवाब देने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र यादव, प्रबंधक जयपाल यादव, शिक्षक मुरलीधर, नीलम, सुनीता, अनीता व अनामिका विश्वकर्मा ने भी कार्यक्रम में हिस्सेदारी की। साथ ही कई अभिभावक भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन







अभूतपूर्व है अमर उजाला की पहल
अखबार सच्चाई का एक आईना होता है। अमर उजाला की ओर से खबरों के साथ नौनिहालों के भविष्य को लेकर विद्यालय जाकर जिस तरह से जागरूक किया जा रहा है, यह अभूतपूर्व पहल है। इसके लिए अमर उजाला परिवार को बधाई।
विज्ञापन

- डॉ. रामकुमार गिरि प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें