फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड के बाद अब एक्सरे भी बंद

Sun, 21 Dec 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजी की व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। यहां अल्ट्रासाउंड पहले से ही बंद है। पिछले एक सप्ताह से सीटी स्कैन मशीन भी खराब हो गई। शनिवार को एक्सरे मशीन एक घंटे चलने के बाद दगा दे गई। इससे जांच के लिए आए मरीज घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन मशीन सही नहीं हो पाई। इस कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा। मजबूरी में अपनी जेबें ढीली कर बाहर से जांच करानी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को रामबहादुर, सेवक, विमला और रेनू एक्सरे रूम के बाहर बैठे दिखे। बताया कि डॉक्टर ने एक्सरे लिखा है, उसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां बैठे एक घंटे से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अब तक नंबर नहीं आया।
इस बारे में टेक्नीशियन ने बताया कि 40 एक्सरे करने के बाद मशीन ने काम करना बंद कर दिया। मशीन सही करने के लिए इंजीनियर बुलाया गया, पर गड़बड़ी सही नहीं हो सकी। इसके बाद बाहर बैठे लोग निराश होकर लौट गए। वहीं कुछ लोगों ने बाहर से जाकर जांच कराई, क्योंकि उन्हें डाॅक्टर को दिखाकर दवा लेनी थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सितबंर से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि सीटी स्कैन और एक्सरे मशीन सही कराने के लिए इंजीनियर बुलाए गए हैं। रेडियोलॉजिस्ट न होने की वजह से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें