फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महिला की पिटाई कर तालाब किनारे फेंका

Tue, 15 Aug 2023 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। दहेज की मांग कर रहे ससुराल पक्ष के लोगों ने एक विवाहिता की जमकर पिटाई कर दी। मरणासन्न हालात में उसे तालाब किनारे फेंक दिया। होश में आई महिला ने इसकी सूचना पिता काे दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन



ग्राम रामपुर थाना जैदपुर निवासी संतोष कुमार रावत ने पुत्री मोनी का विवाह चार वर्ष पूर्व ग्राम सैदानपुर बबुरिहा निवासी सोनू के साथ किया था। उसके दामाद सोनू की ओर से लगातार दहेज की मांग की जा रही थी और मांग न पूरी होने पर पुत्री को पीटते थे। आरोप है कि देर रात उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर पीटा और मरणासन्न हालात में तालाब किनारे फेंक कर गायब हो गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें