फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एक साल बाद कब्र खोदकर निकाला युवक का शव

Fri, 05 Jan 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक साल पहले युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में बहन ने भाभी व तीन-चार अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। अदालत के आदेश पर हत्या का केस दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर एसडीएम की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर सरैंया गांव निवासी सुलेमान पत्नी के साथ शहर के नबीगंज में किराए के मकान में रहता था। चार दिसंबर 2022 को सुलेमान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बाद में उसका अंतिम संस्कार प्यारेपुर सरैंया गांव में कर दिया गया। इसे लेकर सुलेमान की बहन रुबी ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर अपनी भाभी नरगिस व तीन-चार अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस पर अनसुनी करने का आरोप लगाते हुए कब्र में दफन शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

इसे लेकर 29 नवंबर को शहर कोतवाली में मृतक की पत्नी व तीन-चार अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया। मामला डीएम सत्येंद्र कुमार के समक्ष पहुंचा तो उन्होंने कब्र खोदकर ाशव का पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी व पुलिस प्यारेपुर सरैंया गांव पहुंची। कब्र से शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें