फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मांगों पर अड़े अधिवक्ता-लेखपाल, वादकारी परेशान

Fri, 13 Jun 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। नायब तहसीलदार कोर्ट में महिला चकबंदी लेखपाल से हुई छेड़छाड़ के मामले में दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी मांगों पर अड़े हैं। इसके चलते तहसील कोर्ट में न्यायिक व राजस्व संबंधी कार्य बाधित होने से जरूरतमंदों के साथ वादकारियों को काफी परेशानी उठाना पड़ रही है। चकबंदी लेखपाल संघ के समर्थन में आए राजस्व लेखपाल व अमीन संघ ने भी बृहस्पतिवार को धरना देकर आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग का एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वहीं बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने तहसील से जुड़े सभी कोर्ट में कार्य बहिष्कार जारी रखा।
विज्ञापन

नौ जून को तहसील हैदरगढ़ में नायब तहसीलदार त्रिवेदीगंज कोर्ट पर चकबंदी लेखपाल महिला से छेड़छाड़ का मामला उजागर हुआ था जिसमें पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तहसील के एक अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले को लेकर तहसील कर्मचारी अब आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लामबंद हो गए हैं। बृहस्पतिवार को चकबंदी लेखपाल संघ जिला अध्यक्ष कुंवर आनंद प्रकाश सिंह ने तहसील पहुंच कर संगठन की बैठक की। इस बैठक में लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री राहुल कनौजिया, अमीन संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना देने के बाद अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम व तहसीलदार को सौंपा। साथ ही चेताया कि आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक हड़ताल व विरोध प्रदर्शन जारी रहेगी।
वहीं तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष अचल कुमार मिश्र ने कहा तहसील की सभी कोर्टों का बहिष्कार जारी है। उन्होंने अधिवक्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने तथा भ्रष्टाचार को लेकर मई में दिए गए 20 सूत्रीय ज्ञापन के आधार पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें